Today Breaking News

लड़की और दामाद को फोन पर गाली देने वाले युवक पर केस दर्ज...दामाद ने लड़की को घर से भगाया; पुलिस जांच में जुटी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पारा पूराघाट निवासी एक महिला ने अपने लड़की और दामाद के साथ फोन पर गालियां देने, अश्लील भाषा में बात करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पारा, पूराघाट कोपागंज निवासी महिला चन्द्रमी देवी पत्नी सुबास की लड़की सुमन की शादी संतोष निवासी थाना रानीपुर स्थित एक गांव में करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बच्ची भी पैदा हुई। महिला ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान शादी के बाद ग्राम पारा पूराघाट निवासी रंजीत नामक युवक ने लड़की और दामाद को फोनकर गालियां देने, अश्लील बात करने और जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि वह दामाद को फोन कर लड़की को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगा। इससे लड़की और दामाद के बीच विवाद होने लगा तथा दामाद ने लड़की को घर से निकाल दिया। तब वह मायके आ गई। सारी बातों की जानकारी होने पर महिला आरोपी युवक के घर गई, तथा उसके मां बाप को सारी बातें बताई। तो उन लोगो ने विश्वास नहीं किया और आरोपी युवक को घर से भगा दिया। इस घटना से लड़की और दामाद का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया है। महिला ने स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
'