Today Breaking News

धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर अनीस खान को घेरकर गोलियों से भूना, आरोपियों की पहचान हुई, दबिश जारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। धनंजय सिंह के घर से करीब 2 किमी दूर रीठी बाजार के पास गोली मारी गई। 3 लोगों ने घेरकर अनीस खान हमला किया। अनीस खान अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अनीस को 3 लोगों ने उस समय मारा जब वो सामान लेने रीठी बाजार जा रहा था। हमलावर मौके से फरार हो गए। शाम को करीब 7 बजे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आनन फानन में अनीस खान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद सिकरारा थाना इलाके के रीठी गांव में भारी संख्या में फोर्स की तैनात की गई है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
मृतक अनीस खान (फाइल फोटो)
अनीस खान की पत्नी रेशमा बानों ने बताया कि अनीस पहले नेता धनंजय सिंह के साथ रहते थे। लेकिन बाद में उनका साथ छोड़कर अपना काम, जो मिल जाता वो करते थे। उनसे किसकी क्या दुश्मनी थी ये हमें जानकारी नहीं है।
मृतक अनीस की पत्नी रेशमा बानो ने कहा मुझे हत्या की जानकारी नहीं।
धनंजय सिंह के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि अनीस खान लंबे समय से धनंजय सिंह का समर्थक था। वो हर चुनाव में उनके साथ रहता था। बूथ स्तर के चुनाव का कामकाज देखता था। हत्या क्यों की गई ये जांच का विषय है।

अनीस सिंह पर जहां हमला किया गया वो जगह पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर से करीब 2 किमी. दूर है। धनंजय सिंह का घर बनसफा में है और रीठी ही इलाके की नजदीकी बाजार है। जहां लोग बाजार करने जाते हैं।

सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर ने कहा दबिश दी जा रही है
सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर यजवेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अनीस खान के पड़ोसियों से आज दिन में उसकी लड़ाई हुई थी। उसके पड़ोसी अनिकेत, प्रिंस और पांडू ने उसपर हमला किया। पांडू ने गोली मारकर हत्या की है। तीनों फरार हैं दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने हत्या के संबन्ध में जानकारी साझा की।
जौनपुर के एसपीआरए शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अनीस खान और उसके पड़ोसी पांडू पुत्र मुस्तकिम का आपसी विवाद था। पांडू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की। अनीस पर चाकुओं से भी हमला किया गया। दोनों पहले साथ काम करते थे। दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज हैं। जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

'