Today Breaking News

अटैची छोड़कर महिला मित्र संग भागने लगा युवक, खोलकर देखा तो पीछे पड़ी पुलिस..छिपे थे फिर…

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. रेल बाजार पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया गांजा तस्कर को उसकी महिला साथी के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से गांजा तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए केपीएम अस्पताल भेजा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
यह है पूरा मामला
बीती पांच अप्रैल को सीओडी पुल के पास एक प्राइवेट बस से दो अटैची में करीब 25 किलो गांजा बरामद हुआ था। जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि यह अटैची किसी दंपति के पास थी, जो पुलिस के आने पर फरार हो गए। 

पुलिस ने इन आरोपियों की शिनाख्त की और आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। सोमवार रात को आरोपी और उसकी महिला साथी के सुजातगंज होते हुए जाने की सूचना मिली। 

पुलिस ने सीओडी पुल के नीचे वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वह पुलिस के कब्जे में आ गया। इस दौरान आरोपी की महिला साथी झाड़ियों की तरफ भागने लगी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घायल गांजा तस्कर का नाम मतूमन मियां उर्फ राजू मिस्त्री निवासी ग्राम रूपहिटायी थाना बिटाहा जनपद पश्चिम चंपारण बिहार है। जबकि, महिला का नाम उषा देवी यादव पत्नी योगेंद्र यादव निवासी ग्राम डिही पकड़ी थाना बिटाहा जनपद पश्चिम चंपारण बिहार है। 

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि स्थानीय स्तर पर गांजा तस्करों के साथियों के बारे में पता लगाया जा सके। आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
'