Today Breaking News

दो युवतियों से संबंध बनाना पड़ा मंहगा...एक से रेप में गया जेल...दूसरी से करेगा शादी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर में शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से प्रेम संबंध बनाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। एक से शादी पक्की हुई तो दूसरे के साथ रेप के मामले में उसे अब जेल जाना पड़ा है। जेल से छूटने के बाद वह शादी करेगा। हालांकि, इससे पहले दोनों लड़कियां शादी करना चाहती थीं और युवक भी दोनों से शादी करने को तैयार हो गया था, लेकिन कानून एक से ही शादी हो सकती थी।
लिहाजा युवक को यह खुद तय करने का मौका मिला कि वह किससे शादी करेगा और किसके साथ रेप के मामले में जेल जाएगा। घटना गोरखनाथ इलाके की है। युवक के चुनाव करने के बाद दूसरी लड़की ने उसके खिलाफ रेप और धमकी की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेजवा दिया।

दरअसल, गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर निवासी सतीश ने शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को अपनी जाल में फंसा लिया था। आरोप है कि वह दोनों से संबंध बनाता था। जब दोनों लड़कियां शादी का दबाव बनाने लगी तब वह उनसे दूरी बनाने का प्रयास करने लगा। लड़कियों ने अपने घरवालों से इस बारे में जानकारी दी।

उसके घरवाले भी शादी के लिए तैयार थे, इसके बाद भी सतीश के भागने पर एक लड़की उसे पकड़कर थाने ले गई और पुलिस को बताया कि इससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाया है। वह इससे शादी करना चाहती है, पुलिस अभी कोई और फैसला लेती इस बीच दूसरी लड़की भी थाने पहुंच गई। उसने भी वही कहानी बताई जो पहली लड़की कह रही थी। खुद को पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए सतीश ने दोनों लड़कियों से शादी की हामी भर दी।

उधर, दोनों लड़कियां भी तैयार हो गई। लेकिन पुलिसवालों ने बताया कि कानून ऐसा नहीं हो सकता। सतीश किसी एक से ही शादी कर सकता है। हालांकि, शर्त यह भी थी कि वह जिससे शादी नहीं करेगा उसके पास उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का हक होगा। सतीश ने काफी सोच समझ कर एक लड़की का चुनाव किया।

जिसके बाद दूसरी लड़की ने उसके ऊपर रेप और धमकी की तहरीर दी और पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ यह भी तय हुआ कि जेल से छूटने के बाद वह दूसरी लड़की से शादी करेगा ऐसा नहीं करता है तो वह भी उसके खिलाफ केस दर्ज करा सकती है।
'