Today Breaking News

देवो के देव महादेव का पूजा जरूर करना चाहिए - मनोज सिन्हा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल रविवार को वाराणसी दौरे पर रहे। जहां वो वाराणसी के महमूरगंज स्थित नवसंवत्सर दिग्दर्शिका कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने नव संवत्सर दिग्दर्शिका का विमोचन किया। इसके बाद सनातन धर्म की प्रासंगिकता पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। जिसमें सनातन धर्म पर बनारस के प्रबुद्धजनों ने अपना विचार रखा। हिन्दू धर्म के नव वर्ष की विशेषताएं बताई। इस अवसर पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मनोज सिन्हा ने कहा कि काशी के विद्वत जनों को एक स्थान पर एकत्रित किया है। सनातन धर्म की प्रासंगिकता पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लिए सभी के प्रयास सराहनीय रहे हैं। नव संवत्सर सृष्टि का पहला क्षण है।

उन्होंने कहा भगवान ब्रह्मा जी के स्थापना के बाद सृष्टि ने पहली सांस ली है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि सृष्टि के रचना के साथ ही महाशक्ति की शक्ति प्रारंभ हुई है। काशी की तरह जम्मू कश्मीर भी धर्म का बड़ा क्षेत्र रहा है। वहां जाकर कुछ श्लोकों में पता चला है कि देवो के देव महादेव का पूजा जरूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नव संवत्सर सनातन संस्कृति के अनुसार बताता है कि आज से हर चीज नई होगी। नव संवत्सर समाज को प्रकाशित करती है। साधना के लिए विस्तृत तरीके से हमारे शास्त्रों में जिक्र किया गया है। आज की संगोष्ठी में संकल्पों की भी चर्चा आवश्यकता है। सनातन धर्म पर गर्व करना प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि हजारों सालों के गुलामी के कारण हम आत्म हीनता में लीन हो गए।
'