Today Breaking News

शारीरिक संबंध बनाने योग्य नहीं है मेरा पति, पहली पत्नी ने छोड़ कर ली दूसरी शादी; FIR दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मेरठ. अलीगढ़ के युवक ने अविवाहित बताकर मेरठ की युवती से दूसरी शादी कर ली। युवती का आरोप है कि युवक शारीरिक संबंध बनाने योग्य नहीं है। उसके इस कृ़त्य को समाज के सामने उजागर करना चाह रही थी। इसी को लेकर युवक ने पत्नी की हत्या का प्रयास किया है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपित के चंगुल से बामुश्किल बचाया है। उसके बाद मेडिकल थाने पीड़िता की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया।
मेडिकल थाने के भवानी नगर की रहने वाली युवती की शादी एकता नगर थाना क्वार्टी अलीगढ़ के रहने वाले युवक से 14 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी के बाद पता चला कि युवक पहले से विवाहिता था। उसका पहली पत्नी से भी मुकदमा चल रहा है। युवती का कहना है कि युवक शारीरिक संबंध बनाने योग्य नहीं है। उल्टे युवक का परिवार कार और दस लाख की मांग कर रहा है।

शादी के बाद से ही युवक बीमारी का बहाना बनाकर पत्नी से दूर भागता रहा। कुछ दिनों बाद पत्नी को सच्चाई का पता चला। उसके बाद पत्नी ने युवक की सच्चाई को अपने स्वजन को बताया। साथ ही समाज के सामने उजागर करने का निर्णय लिया।

मामले की जानकारी पति को लगी। उसने पत्नी की हत्या का प्रयास भी किया है। उसके बाद महिला अपने मायके में पहुंच गई। महिला की तरफ से पति और ससुराल के लोगों पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि महिला की तरफ से दर्ज मुकदमे की विवेचना की जा रही है।
'