Today Breaking News

गाजीपुर में मां चंडी धाम पर मंगला आरती से होगा दर्शन पूजन की शुरुआत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में बसंत नवरात्र के चलते शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित मां चंडी धाम बहादुरगंज एवं मां काली धाम पर देवी दर्शन पूजन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर की रंगा पुताई के साथ और नवरात्र के दर्शन पूजन हेतु साफ सफाई संपन्न हो गया।
बसंती की नवरात्रि के 9 दिन चलने वाले देवी भगवती के इस महापर्व को सुंदर रूप देने एवं दर्शनार्थियों को कोई कष्ट ना हो इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। नगर के मां चंडी धाम स्थित मां चंडी मंदिर पर नवरात्र में जहां 9 दिन देवी दर्शन का विधान है। यहां काफी संख्या में भक्ति गाना दर्शन पूजन कर अपने परिवार के मंगल कामना की विनती मां से करते हैं।

महामंत्री कौशल तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई कार्य पूरा हो चुका है। लोगों को कतारबद्धों का दर्शन पूजन करने की अपील लोगों से की गई। उन्होंने बताया कि प्रातः काल मंगल आरती के बाद मंदिर का कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। जहां दिनभर पूजन पाठ दर्शन के बाद सायंकर दुर्गा चालीसा पाठ एवं माता जी की भव्य आरती होगी। वहां लोगों को कोई कष्ट ना हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

मां काली धाम के पुजारी कृष्णानंद पांडे ने बताया कि माता जी के दरबार को मंगला आरती के बाद खोल दिया जाएगा। जिसमें दर्शन पूजन के बाद शाम को आरती संपन्न होने के बाद कपाट बंद कर दिया जाएगा।

क्षेत्र के सलामतपुर स्थित जगत जननी मां दुर्गा जी की मंदिर के पुजारी रामानुज उपाध्याय ने बताया कि मंदिर को नवरात्र में विशेष रूप से सजाया गया है। यहां पर सलामतपुर एवं आसपास के काफी संख्या में भक्तगण देवी के दर्शन के लिए पढ़ते हैं। इसकी तैयारी कर ली गई है। सुबह आरती के बाद माता जी का दर्शन प्राप्त होगा। दिनभर पूजा पाठ के बाद शाम को आरती होगा। यहां नौ देवियों के दर्शन का विधान है। जिसमें काफी संख्या में भक्तगण आते हैं।
'