Today Breaking News

गाजीपुर पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत...सरकार पर साधा निशाना

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के कासिमाबाद में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष युवा अनुज सिंह के बहराइच गांव में निजी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई।
वर्तमान सरकार इस देश को भी लेबर सरकार बनना चाहती है। आगामी लोकसभा चुनाव में किसानों के रुख पर उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ में नहीं हैं। जिसको जहां वोट देना है वो अपना दें। हमारे आंदोलन में दोनों पार्टी के लोग आते हैं। लाभ और हानि किसान मजदूर आदिवासी सबको होता है। जिसकी भी सरकार होगी और किसानों के प्रति पुलिस विरोधी होगी तो किसान विरोध करेंगे। दोनों पार्टी के लोग हमारे साथ आंदोलन में आते हैं। किसानों की मांग को लेकर मेरा आंदोलन चल रहा है। वर्तमान सरकार ने फूट डालो के तहत कुछ किसानों को अलग करके आंदोलन चलाया ।उसमें कुछ लोग सरकार में शामिल हैं।

मुख्तार अंसारी पर राकेश टिकैत ने कहा कि जनता कह रही है कि उन्हें जहर दिया गया है तो सच ही होगा। जनता कभी झूठ नहीं बोलती है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार ने 10 साल के बाद सम्मानित किया। उनके जूनियर को पहले सम्मानित किया गया। जनता का कहना है कि वोट लेने के बहाने वर्तमान सरकार लोगों को सम्मानित कर रही है। जहां संगठन मजबूत नहीं होगा वहां किसानों की जमीन पर वर्तमान सरकार की निगाहे रहेगी और किसान लूटे जाएंगे। पूर्वांचल में संगठन मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।
'