Today Breaking News

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कैलेंडर तिराहे रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों पर करते थे अभद्र टिप्पणी...दो गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कैलेंडर तिराहे से लड़कियों और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। दोनों युवक लड़कियों और महिलाओं पर आते-जाते समय अभद्र टिप्पणी करते थे, जिससे लड़कियों और महिलाओं का आना-जाना दूभर हो गया था।

रेहान पुत्र मसरूर निवासी कैलेंडर तिराहा और शाहनवाज पुत्र सुफियान निवासी अलाउद्दीन पुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य सड़क (मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कैलेंडर तिराहे) पर खड़े होकर प्रतिदिन लड़कियों और महिलाओं पर आते जाते समय अभद्र टिप्पणी करते थे। जिसकी शिकायत स्थानी लोगों ने पुलिस से की। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को कैलेंडर तिराहे से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

रेहान पुत्र मसरूर की कैलेंडर तिराहे पर एल्युमिनियम और कांच की दुकान है, वहीं दुकान के पास खड़े होकर वह और शाहनवाज आते-जाते लड़कियों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते थे, जिससे महिलाएं उस रास्ते से होकर गुजरते समय भयभीत होकर गुजरती थी।

CO डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि सीयूजी नंबर पर सूचना मिली की कुछ युवक लड़कियों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। जिसको देखते हुए कैलेंडर तिराहे से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

'