Today Breaking News

यूपी पुलिस के सिपाही की करतूत...गर्भवती बीवी को कार से कुचलने की कोशिश, अब दहेज उत्पीड़न में फंसा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम,  आगरा. पुलिस लाइन आवास में आरक्षी ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास किया। आरोप है कि लोगों को आता देख सिपाही पत्नी को टक्कर मारकर भाग गया। घायल पत्नी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
औंछा (मैनपुरी) के रहने वाले बसंत कुमार ने बताया वह पूर्व फौजी हैं। बेटी पूजा की शादी फरवरी फिरोजाबाद के रविकांत से की थी। रविकांत वर्ष 2016 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में सैंया थाने में तैनात है, पुलिस लाइन आवास रहते हैं। उनके साढ़े तीन वर्ष की धेवती है।

आरोप है कि मंगलवार सुबह पांच बजे रविकांत साढ़े तीन वर्षीय बेटी को कहीं छोड़ आया। तीन महीने की गर्भवती अपनी पत्नी पूजा को कमरे में बंद कर दिया। बेटी की खोजने के लिए वह पीछे के रास्ते से बाहर निकल आई। बेटी के बारे में पूछने पर पति मारपीट करने लगा।

रविकांत कार से जाने लगा, पूजा ने रोकने का प्रयास किया तो उसे कार से कुचलने का प्रयास किया। दोनों के बीच विवाद होता देख परिसर में रहने वाले लोग वहां पहुंच गए। वहां रहने वाली महिलाओं ने पूजा को बचाया, रविकांत पूजा को टक्कर मारकर वहां से भाग गया। उसके पैर में चोट आई है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पूजा का प्राथमिक उपचार कराया।

एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पूजा की तहरीर पर आरक्षी रविकांत पर हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें ससुर रामवीर, सास अलका और देवर सचिन को भी नामजद किया है। घटना के बाद सिपाही फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
'