Today Breaking News

अब देसी भाषा में करें WhatsApp पर चैटिंग, जानिए बेहद आसान सेटिंग

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. दुनिया भर में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर WhatsApp का इस्तेमाल अंग्रेजी में किया जाता है। दरअसल WhatsApp की ओर से यूजर्स को डिफाल्ट तौर पर अंग्रेजी लैंग्वेज का सपोर्ट दिया जाता है। 
हालांकि बेहद कम लोगों को मालूम होगा कि वॉट्सऐप अंग्रेजी के अलावा 40 अन्य भाषाओं में मौजूद है। इसमें हिंदी, बंगानी, तमिल, गुजराती जैसी भाषाएं शामिल हैं। अगर आप भी अपनी देसी भाषा में WhatsApp का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसका कैसे प्रयोग किया जा सकता है।


कैसे देसी भाषा में WhatsApp करें इस्तेमाल?

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए
  • सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
  • इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर पर दिखने वाले थ्री डॉट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Setting ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको ऐप लैंग्वेज पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनो लोकल लैंग्वेज को सेलेक्ट करना होगा।
iPhones यूजर्स के लिए
  • iPhone यूजर्स को लोकल लैंग्वेज सेलेक्ट करने के लिए आपको फोन Setting ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फोन Setting और फिर General ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद 'Language & Region' पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको 'Add Languages' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी लोकल लैंग्वेज को सेलेक्ट करना होगा।
नोट - इस तरह यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में WhatsApp लैंग्वेज को बदल पाएंगें। इन बदलाव के बाद WhatsApp के सभी फीचर्स, टेक्स्ट और ऑप्शन लोकल लैंग्वेज में नजर आएंगे।
'