Today Breaking News

गाजीपुर में करंट लगने से युवक की मौत, होली पर छुट्टी लेकर आया था घर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड के समीप बुधवार की दोपहर अपने घर के कमरें में लगे पंखे के तार को जोडते समय युवक की मौत हो गई। साथ ही लोगों ने युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जमानियां कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड के समीप बुधवार की दोपहर अपने घर में गोविंद जायसवाल (43) को अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके कारण घर में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें अचेता अवस्था में वाहन से निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया गया। जहां युवक की हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन युवक को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिज‌न रोते विलखते हुए शव को लेकर सीधे घर आ गए। मौत की सूचना पर मुहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पति के मौत के बाद पत्नी रीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। जबकि घटना को लेकर अलग बगल मुहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ था।
मृत गोविंद जायसवाल (43)
मृतक के परिजनों ने बताया कि गोविन्द जायसवाल भोजन करने के बाद अपने कमरे में आराम करने गया था। साथ ही देखा कि पंखे का तार टूटा हुआ है, जिसके बाद वह तार को जोड़ने लगा। पत्नी के मना करने के बाद भी युवक तार जोड़ने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद वह जमीन पर अचेत हो गिर गया। जहां डॉक्टर के यहां ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक पूना में प्राइवेट काम करता था। बताया कि‌ वह होली के पर्व पर घर छुट्टी आया था। मृतक के दो पुत्रियां अंशिका व वंशिका है।

परिजनों ने बताया कि मृतक ही अपने घर का कमासूत था। जो किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी है। बावजूद वह अपने स्तर से पता कर कानूनी कार्रवाई करेगें।
'