Today Breaking News

शिक्षा के क्षेत्र में भारत का विश्व में एक अलग स्थान - मनोज सिन्हा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के गोपीनाथ पीजी कॉलेज में विकसित भारत में शिक्षा का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जहां लोगों को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा का काफी योगदान रहा है और आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में भारत विश्व में एक अलग स्थान बनाएगा, जिससे सम्मान और ऊंचा होगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में यह देश बहुत पीछे था, जिसे पिछले 10 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाई पर ले जाया गया। आज शिक्षा के क्षेत्र में सभी छात्र-छात्राएं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करके विभिन्न क्षेत्रों में परचम फहरा रहे हैं। नई-नई टेक्नोलॉजी एवं सुंदर व्यवस्थाओं के चलते शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है।

इसके पूर्व सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया, तथा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का सम्मान समारोह में काफी संख्या में लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश बहादुर सिंह और पूर्व कुलपति जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के द्वारा किया गया। जबकि विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद दुबे एवं लोक सेवा आयोग के सदस्य आर्यन त्रिपाठी लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय सहित कई वक्ताओं ने शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संरक्षक राकेश तिवारी प्राचार्य डॉक्टर सुधा त्रिपाठी ने उपराज्यपाल को सम्मानित करते हुए स्वागत किया।
'