Today Breaking News

कंगना राणावत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध और अपराधियों व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जलालपुर प्रभारी के निर्देश में उपनिरीक्षक सदन प्रसाद द्वारा सोशल साइट एक्स पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को नत्थनपुर बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
दलपतपट्टी गांव निवासी मैसर अली पुत्र अजीज द्वारा हिमांचल प्रदेश की मंडी की सांसद बन चुकी कंगना राणावत को एक महिला सिपाही द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। उसी मामले को लेकर मैसर अली ने सोशल साइट एक्स पर अमर्यादित शब्दों से टिप्पणी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार करके अग्रिम विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।