Today Breaking News

गाजीपुर में बोलेरो पलटने से एक दर्जन लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के बिरनो में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर-जयरामपुर मार्ग पर भारद्वाज मंदिर के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना भड़सर नवपुरवा गांव निवासी फूलचंद राजभर के परिवार की महिलाओं के साथ हुई। ये सभी यूसुफपुर खड़बा गांव रिश्तेदारी में जा रही थीं। दुर्घटना के बाद गाड़ी में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने मदद की। उन्होंने बोलेरो में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला।

सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामूली चोटिल महिलाओं को घर भेज दिया गया।

घायलों में अमर राजभर, भागमनी देवी, सविता देवी, महेशीय देवी, राधिका देवी, लालसा देवी, चिंता देवी, कलावती देवी, कंचन देवी और ज्ञानती देवी शामिल हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सीपी मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
 
 '