गाजीपुर में ब्राह्मण जनसेवा मंच ने मनाया महर्षि श्री परशुराम का जन्मोत्सव
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर में महर्षि श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण से की। उपस्थित वटुकों ने स्वस्तिवाचन किया।
ब्राह्मण जनसेवा मंच के इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इनमें ब्राह्मणत्व की रक्षा, गरीब ब्राह्मणों की मदद, परंपरा एवं कर्मकांड शामिल थे। साथ ही संस्कार और सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी नेता अंबिका दुबे ने की। संचालन भगवती प्रसाद तिवारी ने किया। समारोह में विहिप अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, पंकज दुबे, विनोद मिश्र और पप्पू पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राजनारायण तिवारी, वृज भूषण दुबे, मनोज दुबे, दीपक उपाध्याय, शीर्षदीप शर्मा, संतोष पांडे, मनोज बाबा, वीरेंद्र तिवारी और आलोक तिवारी भी उपस्थित थे। इसके अलावा मोनू तिवारी, सुधाकर पांडेय, चंदिका चौबे, अमित पांडेय, राहुल दुबे, शिवम चौबे और विंध्यश्वनी उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।