Today Breaking News

गाजीपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंचा, बिजली की खपत हुई दोगुनी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप से लोग परेशान हैं। आज तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ने आगामी मौसम की जानकारी दी। उनके अनुसार, अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी हवाएं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।


मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए टोपी और गमछे का इस्तेमाल कर रहे हैं। शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते जनपद में बिजली की खपत दोगुनी हो गई है।
 
 '