Today Breaking News

गाजीपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- राहुल गांधी का नाम ही विवाद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के भुड़कुंडा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ में आज पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दर्शन किए। उन्होंने मठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति महाराज से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नाम ही विवाद है। यह कांग्रेस और देश का दुर्भाग्य है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि आज हमारी सेना ने वह काम किया है जो काम किसी ने सोचा नहीं था। वो अजहर मसूद जो कहता था हम भारत की सांस बंद कर देंगे, मोदी की सांस बंद कर देंगे, आज उसके अतिसुरक्षित बंकर में भारत की मिसाइल गई और उनकी सांसें बंद कर दीं।

कांग्रेस और देश का दुर्भाग्य हैं राहुल गांधी मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नाम ही विवाद है। यह कांग्रेस और देश का दुर्भाग्य है। हमारे लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष की कल्पना की गई है, जो समय-समय पर अगर सरकार कहीं भटक रही हो तो उसको रास्ता दिखाने का काम करें। राहुल जी खुद ही हमेशा विवाद में रहते हैं।

कर्नल सोफिया पर बोलने से इंकार अभी जो भारत-पाक के बीच तनाव का दौर गुजरा, उसमें इन्होंने कहा हम हर तरीके से सरकार के साथ हैं। अभी युद्ध विराम ठीक से हुआ भी नहीं, अग्नि ठंडी भी नहीं पड़ी और तुरंत किंतु-परंतु शुरू हो गया। इसीलिए कहता हूं राहुल गांधी का नाम ही विवाद है। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

आज का भारत घर में घुसकर मारता है ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा कि बस यही फर्क है पहले के भारत में और आज के भारत में। आज हमारी सेना ने वह काम किया है जो काम किसी ने सोचा नहीं था। वो अजहर मसूद जो कहता था हम भारत की सांस बंद कर देंगे, मोदी की सांस बंद कर देंगे, आज उसके अतिसुरक्षित बंकर में भारत की मिसाइल गई और उनकी सांसें बंद कर दीं। तो यही अंतर है पहले के भारत में और आज के भारत में।

मोदी सरकार में डिफेंस के काम हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार आने के बाद अन्य क्षेत्रों में भी काम हुए लेकिन डिफेंस के क्षेत्र में ज्यादा काम हुए हैं। विपक्ष ने बहुत हल्ला किया, लेकिन मोदी जी ने कोई समझौता नहीं किया। इसी राफेल का कितना विरोध किया गया। पहले दिन से मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ने सेना को मजबूत करने का काम किया है और आज उसी का परिणाम है कि जब-जब पाकिस्तान कोई हिमाकत करता है, तब तब भारत उनके घर में घुसकर मारता है। इसलिए मोदी जी को सलाम और इस देश की सेना को सलाम।

योगी के सवाल पर शायराना जवाब मिलावटखोरी पर सीएम योगी के दिए गए बयान पर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि "किससे मन की बात कहूं मैं, सुनने को तैयार कौन है, फुर्सत किसको कितनी है.." नकली घी, नकली तेल, नकली मिठाई, नकली खोवा, कैसे बिक रहा है? और क्या आज से बिक रहा है? 20 रुपये बोतल पानी बिक रहा है, 30 रुपये किलो दूध बिक रहा है, यदि नकली सामान बंद हो जाएगा तो मैं कहता हूं, केवल गांव में केवल दूध तिलहन दलहन इससे जो नकली सामान बनते हैं, अगर यही बंद हो जाएं तो गांव का बच्चा दिल्ली मुंबई नहीं जाएगा, यहीं पर वह स्वावलंबी बन जाएगा और उसे गांव छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा, करें तो कोई।

बुढ़िया माई में किया पूजन मठ में स्थित बुढ़िया माई के दरबार में उन्होंने पूजन किया। उन्होंने कहा कि आज मैं हथियाराम मठ में दर्शन करने पहुंचा हूं। यह बहुत ही पुरातन काल से स्थापित है। यहां आकर मैं स्वयं का सौभाग्यशाली समझता हूं। महामंडलेश्वर ने उन्हें बुढ़िया माई और मठ की ऐतिहासिक जानकारी दी। इसके बाद दुर्गा मंदिर में पुजारी ने विधि-विधान से पूजन कराया। बाद में वह महामंडलेश्वर से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए गए। पूर्व सांसद की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

आरएसएस प्रमुख भी आ चुके सिद्धपीठ हथियाराम मठ की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। यह देश की प्रमुख सिद्धपीठों में से एक है। मठ की शाखाएं देश भर में फैली हुई हैं। इस मठ के लाखों अनुयायी हैं। पूर्व में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी यहां आ चुके हैं।
 
 '