Today Breaking News

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति को गला घोंटकर मारा, शव को जंगल में दफनाया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, संभल. संभल की थाना कैलादेवी पुलिस ने पति की हत्या का पर्दाफाश कर दिया। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मां के साथ उसके ढाई साल का बेटा भी है। घटना जनपद संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव नाइयों की मढैया की है।
गुगली भगत बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी पूजा और चार बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता था। वहीं गीतेश नाम का एक व्यक्ति भी मजदूरी करता था। काम के दौरान गुगली और गीतेश की दोस्ती हो गई। इसी बीच पूजा और गीतेश के बीच प्रेम संबंध बन गए।

इस साल होली के मौके पर गुगली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गीतेश के गांव नाईयों की मढैया, थाना कैलादेवी, संभल आया था। जब गुगली को पूजा और गीतेश के संबंधों की जानकारी हुई, तो वह पूजा के साथ मारपीट करने लगा।

घटना से एक सप्ताह पहले गीतेश, पूजा को उसके ढाई साल के बेटे के साथ अपने घर ले आया। इसके बाद गुगली भी अपनी तीन बेटियों मनीषा, सुनीता और लक्ष्मी के साथ वहां पहुंच गया। 7 मई 2025 की रात 11-12 बजे के बीच सोने को लेकर विवाद हुआ। गुगली ने गीतेश और पूजा को धमकी दी। इसके बाद गीतेश और पूजा ने रात में सोते समय गुगली के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी।

गीतेश ने अपने भांजे पंकज की मदद से शव को नाईयों की मढैया के जंगल में नत्थू के खेत के कोने में दफना दिया। शव 08 मई को बरामद हुआ था। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया की हत्या के मामले में प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया है।
 
 '