Today Breaking News

6 महीने का बच्चा समेत कोरोना के 7 नए संक्रमित, 24 घंटे में राज्य में 53 नए केस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. लखनऊ में 6 महीने की बच्ची समेत 7 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल 51 मामले मिल चुके हैं। फिलहाल जिले में 27 एक्टिव केस है। हालांकि, 23 मरीज कोरोना से रिकवर भी हो गए है। वहीं, प्रदेश में 24 घंटे में कुल 53 नए पॉजिटिव केस सामने आए है।
संक्रमितों में सिविल के डॉक्टर और KGMU का रेजिडेंट भी
गुरुवार को आई रिपोर्ट में संक्रमितों में सिविल अस्पताल के एक और डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा KGMU के TG हॉस्टल के एक रेजिडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। फिलहाल दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है।

संक्रमित बच्ची फिलहाल स्टेबल कंडीशन में
लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि संक्रमित बच्ची विक्रम नगर की है। फिलहाल उसकी कंडीशन स्थिर है।पर उसकी निगरानी की जा रही है। साथ ही रहीमाबाद में 12 साल की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है। संक्रमितों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं।

ये भी हुए संक्रमित
चिनहट के प्रेम नगर की 45 साल की महिला, गोमतीनगर में 49 साल की महिला, कैसरबाग में 26 साल की महिला, चौक से 48 साल और 29 साल पुरुष भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। इनकी निगरानी की जा रही है।
 
 '