गाजीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, बेटा बोला-पापा ने माँ को मार कर लटका दिया
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के बद्दूपुर गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 42 वर्षीय पुष्पा देवी के रूप में हुई है। वह बृजेश राजभर की पत्नी थीं। घटना शुक्रवार सुबह गांव के एक मकान में हुई
मृतका के भाई बाबूलाल राजभर ने बताया कि पुष्पा की शादी 2003 में बिजहरा निवासी बृजेश राजभर से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजेश शराब पीकर पुष्पा के साथ मारपीट करता था। मृतका के बड़े बेटे विशाल ने बताया कि सुबह उनकी मां शौच के लिए गई थीं और पिता भी उसी दिशा में गए थे। विशाल का आरोप है कि उनके पिता ने मां की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है।
पुष्पा की बेटी ने सबसे पहले मां के शव को फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच जारी है।