Today Breaking News

मदरसे में 13 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी के मोबाइल से 40 वीडियो मिले

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बरेली. बरेली के एक मदरसे में 13 साल के बच्चे से मदरसे में कुकर्म किया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दूसरे मामले में आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया, तो उसमें कुकर्म करने के 40 वीडियो मिले।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी नबी हसन डेढ़ साल से दरिंदगी कर रहा था। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मंगलवार को उसे अरेस्ट लिया। नबी हसन हैदरी दल का सदस्य भी है।

मोहम्मद जीशान ने की थी शिकायत
फरीदपुर में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहे मोहम्मद जीशान ने 22 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया- पीपलथरा थाना फरीदपुर में रहने वाला नबी हसन काफी दिन से मेरे साथ रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहा है।

नबी हसन ने एक दिन धोखे से मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। फिर OTP के जरिए एक इंस्टाग्राम ID बना ली, जो ‘हैदरी दल 25 बरेली’ नाम से है। इसके बाद उसी अकाउंट से धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट और कमेंट लोगों को भेज गए। इतना ही नहीं, जिहाद फैलाने और मुस्लिम युवतियों के निकाह के लिए चंदा इकट्‌ठा करने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। शिकायत के बाद फरीदपुर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मंगलवार को नबी को पकड़ लिया।

ऐसे सामने आया कुकर्म करने का मामला
पुलिस ने नबी हसन का मोबाइल फोन चेक किया, तो हैरान रह गई। उसमें एक 13 साल के बच्चे से कुकर्म के 40 वीडियो मिले। पूछने पर नबी हसन ने कहा कि ये एडिट वीडियो हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

इसके बाद पुलिस पीड़ित बच्चे तक पहुंची। बच्चे ने बताया कि नबी हसन डेढ़ साल से उसके साथ जबरन कुकर्म कर रहा है। मना करने पर धमकी देता है। मेरा वीडियो भी बना लिया है।

अब जानिए, हैदरी दल क्या करता है?
हैदरी दल एक इस्लामिक संगठन है, जो पूरे देश में फैला है। इसका मुख्य केंद्र मध्यप्रदेश का छिंदवाड़ा है, जहां से इसे संचालित किया जा रहा है। इसमें मुख्य भूमिका सोफिया नाम की महिला की है। वह मुस्लिम युवाओं में हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही है। ये संगठन पूरे देश में जिहाद की बात करता है।

यूपी में सबसे पहले बरेली में इस संगठन की गतिविधियां सामने आई थीं। जहां हैदरी दल के 8-10 सदस्यों ने गांधी उद्यान में मुस्लिम युवतियों को घेरकर उनकी वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी थी।

हिंदू संगठनों ने इस मुद्दे को उठाया, तो पुलिस हरकत में आई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन बाद पुलिस ने इसी मामले में एक इंजीनियर और डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया था।

SP साउथ अंशिका वर्मा ने बताया-
आरोपी नबी हसन ने ‘हैदरी दल 25’ के नाम से जो इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है, उसमें वो भड़काऊ वीडियो शेयर करता था। उसने मदरसे के एक छात्र से कुकर्म भी किया है। उसके मोबाइल से बच्चे के साथ कुकर्म के 40 वीडियो मिले हैं. 
 
 '