Today Breaking News

मशरूम समझकर कुकुरमुत्ता खाया, 7 बच्चों को फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में भर्ती

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, चंदौली. चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव में एक अजीब घटना सामने आई। कुछ बच्चों ने गोबर पर उगे कुकुरमुत्ते को मशरूम समझकर खा लिया। इस घटना में सात बच्चे बीमार हो गए।
राजीव विश्वकर्मा के घर के बाहर बच्चों ने पार्टी मनाने की योजना बनाई। उन्होंने गोबर पर उगे कुकुरमुत्ते को मशरूम समझकर सब्जी बना ली। कुकुरमुत्ता खाने के बाद सभी बच्चों के पेट में दर्द होने लगा और तबीयत बिगड़ गई।

बीमार पड़े बच्चों में 9 वर्षीय ओम, 12 वर्षीय आयुष, 21 वर्षीय रानी, 2 वर्षीय पीहू, 14 वर्षीय रूबी, 14 वर्षीय मंगलम और 9 वर्षीय मेंचु शामिल हैं। सभी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. चन्द्रमणि सिंह ने बताया कि बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुआ था। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। अब सभी बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मशरूम और कुकुरमुत्ता में अंतर: जानें क्या है इनके बीच का फर्क
मशरूम और कुकुरमुत्ता (टॉक्सिक मशरूम) को लेकर अक्सर लोग भ्रम में रहते हैं, लेकिन इनमें कई महत्वपूर्ण अंतर हैं। आइए इनके अंतर को विस्तार से समझते हैं:

मशरूम क्या है?
मशरूम खाद्य फफूंदी (एडिबल फंगी) हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और खाने के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं।
प्रकार: आमतौर पर बटन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम, और शिटेक मशरूम जैसे प्रजातियां खाने योग्य होती हैं।
लाभ: प्रोटीन, विटामिन डी, और एंटीऑक्सिडेंट्स से समृद्ध, ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
उपयोग: रेस्तरां और घरों में सूप, सब्जी, और सलाद में इस्तेमाल होता है।

कुकुरमुत्ता क्या है?
कुकुरमुत्ता जहरीली फफूंदी (टॉक्सिक मशरूम) होती है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और कभी-कभी जानलेवा होती है।

प्रकार: आम जहरीले प्रजातियों में डेथ कैप (Amanita phalloides) और फाल्स मोरल शामिल हैं।
लक्षण: इन्हें खाने से उल्टी, दस्त, लिवर और किडनी खराब होने जैसे गंभीर लक्षण हो सकते हैं।
उपयोग: इनका कोई खाद्य उपयोग नहीं, बल्कि ये प्राकृतिक रूप से जंगलों या गीली जगहों पर पाए जाते हैं।

 
 '