Today Breaking News

गाजीपुर में पारा फिर 40 डिग्री के पार, 10 दिन बाद बढ़ा तापमान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले दस दिन बाद आज तापमान फिर 40 डिग्री तक पहुंच गया है। दस दिन पहले बारिश और बादलों के कारण 42 डिग्री का तापमान 7-8 डिग्री तक गिर गया था।
पिछले 5 दिनों से अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ था। पुरवा हवा के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है।

मौसम जानकारों ने आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है। तेज धूप और लू से लोग परेशान हैं। दोपहर के समय लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर और छाता लेकर घर से निकल रहे हैं। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की भी संभावना जताई है।
 
 '