Today Breaking News

भाजपा नेत्री के बहू का जीजा गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किया था वायरल; दो आरोपी फरार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मैनपुरी. मैनपुरी में अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में भाजपा नेत्री की बहू के जीजा नीरज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
घटना की शुरुआत उस वक्त हुई, जब एक महिला के निजी पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वीडियो उसके बॉयफ्रेंड के साथ प्राइवेट मोमेंट्स के हैं। जिन्हें चोरी कर तीन लोगों ने जानबूझकर वायरल किया।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेत्री की बहू, उसके जीजा नीरज गुप्ता और बहन के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्त में आया एक, दो की तलाश
पुलिस ने नीरज गुप्ता को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, भाजपा नेत्री की बहू और उसकी बहन फरार हैं। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस मामले में आईटी एक्ट और महिला की निजता भंग करने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी का निजी वीडियो वायरल करना अपराध है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब जानिए पूरा मामला...
30 मई को मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 वीडियो वायरल हुए थे। इनमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत की है।

उसने बताया- मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।

महिला नेता के बेटे के जो वीडियो सामने आए हैं, वो शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है। घटना के बाद महिला नेता का फोन बंद है।

पत्नी से पिछले चार सालों से चल रहा विवाद
युवक का उसकी पत्नी से पिछले 4 सालों से विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण मामला दब गया। सूत्रों के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका के साथ बनाए वीडियो दिखाकर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

अब पढ़िए अखिलेश ने क्या कहा था...
मैनपुरी भाजपा नेत्री के बेटे से जुड़े मामले को लेकर 30 मई को अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा था। अखिलेश ने कहा था- भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महा-भंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है। इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।

अखिलेश बोले- ऐसे मामलों में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं
यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी 4 हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी। भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा। कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी। परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।

अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफरेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुकाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुकाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और काबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है?
 
 '