Today Breaking News

चाची ने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला, पति को गोद में लिटाकर रोती रही पत्नी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बरेली. बरेली में चाची ने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। शनिवार देर शाम चाची का भतीजे की पत्नी के साथ जमीन को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच भतीजा पहुंचा और पत्नी की तरफ झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि चाची गुस्से में कमरे के अंदर से चाकू लेकर आ गई।
भतीजे की पत्नी के सामने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। फिर प्रेमी ने भी चाकू से हमला किया। वारदात के चाची और उसका प्रेमी फरार हो गए। इसके बाद घरवालों युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पत्नी युवक को गोद में लेकर बैठी है। वह रो रही है और युवक बेसुध है। उसके सीने से खून निकल रहा है, जिसे रोकने के लिए पत्नी ने कपड़े से दबाकर रखा है। आसपास के लोग कह रहे हैं- जल्दी अस्पताल लेकर चलो।

घटना भुता थाना क्षेत्र के म्यूड़ी कला गांव की है। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी चाची, उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी महिला का पति फरार है।
उमाकांत की पत्नी कांति देवी ने बताया- चाची सास ने मेरे पति के सीने में चाकू मारा।
अब पढ़िए पूरा मामला
भुता थाना क्षेत्र के म्यूड़ी कला गांव में उमाकांत (भतीजा) और चरन सिंह (चाचा) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उमाकांत जरीदोजी का काम करता था। उमाकांत की पत्नी कांती देवी ने बताया- शनिवार रात 7 बजे जमीन पर निर्माण को लेकर चाची अनीता से कहासुनी हो गई। तभी मेरे पति उमाकांत भी आ गए। उन्होंने मेरे पक्ष में बोलना शुरू कर दिया। इससे चाची अनीता नाराज हो गई।

कांती देवी ने बताया- अनीता गुस्से में कमरे से चाकू लेकर आई और पति पर हमला कर दिया। उन्होंने सीने में चाकू मारा। इसके बाद चाची के प्रेमी गौरव ने भी चाकू से हमला किया। मैंने बचाने की कोशिश की तो दोनों ने मुझे झटक दिया। पति जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। यह देखकर दोनों फरार हो गए। मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पति को कुआं डांडा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उमाकांत के पिता रामपाल की तहरीर पर अनीता, गौरव और चरन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। अनीता और उसका प्रेमी गौरव गांव के बाहर छिपे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी महिला का पति चरन लाल अभी फरार है। पुलिस जांच में पता चला कि अनीता दबंग किस्म की है। ग्रामीणों के मुताबिक, अनीता के आचरण को लेकर पहले से विवाद था। मृतक उमाकांत के दादा लीलाधर ने इसी वजह से बेटे-बहू दोनों को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसी बेदखली और जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

सीओ बोले- सभी पहलुओं की जांच जारी
सीओ संदीप कुमार ने बताया कि जमीन के बंटवारे और पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, तीसरे की तलाश जारी है। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है, जल्द पूरा मामला स्पष्ट होगा।
 
 '