Today Breaking News

झोलाछाप डॉक्टर को खंभे से बांधकर पीटा, बचाने आई प्रेमिका को भी मारे थप्पड़

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बदायूं. बदायूं में महिला के घर इलाज करने पहुंचे झोलाछाप को लोगों ने पकड़ कर पीट दिया। उसके बाल खींचे। लाठी–डंडे चलाए। खंभे से बांधकर घूंसे और लात मारे। लोगों का आरोप है युवक दूसरे समुदाय का है। वह महिला के घर में बदनीयती से घुसा था।
वहीं महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप को बीमारी के कारण घर में इलाज के लिए बुलाया था। भीड़ ने बेवजह मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला शनिवार रात का है। वीडियो रविवार को सामने आया है।

रात 11 बजे महिला के घर गए थे झोलाछाप
मामला इस्लामनगर कस्बा का है। यहां मोहल्ला सराय कुम्हारान निवासी आशिक सैफी का पुराना बहजोई रोड पर सत्तार की पुलिया के पास क्लीनिक है। यहां वो मरीज देखते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह आशिक मोहल्ला काजीटोला निवासी महिला के घर गए थे। उस वक्त घर में महिला समेत समेत उनका दो साल का बेटा मौजूद था।

हरियाणा में ससुराल, मायके आई थी महिला
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया– उनकी ससुराल हरियाणा के भिवानी में है। पिछले दिनों वो अपने बीए के एग्जाम देने अपने मायके आई हुई थीं। 5 जुलाई को महिला और उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। दोनों का इलाज आशिक सैफी कर रहे हैं। रात को तबीयत ज्यादा खराब होने पर महिला ने आशिक को अपने घर पर इलाज के लिए बुलाया।

व्यस्तता के कारण आशिक देर रात 11.30 बजे उनके घर पहुंचे। यह देख मोहल्ले के महावीर, महेश, मनीष, ओमपाल, शेर सिंह, मेघ सिंह और अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली–गलौज की। आशिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच–बचाव करने पर महिला को भी पीटा। आशिक को जान से मारने की धमकी दी।

घात लगाए लोगों ने खंभे से बांधकर मारा
वहीं आशिक के अनुसार वह महिला के घर फिल्डिंग लगाए लोगों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पीटा। खंभे से बांधकर मारा गया। महिला ने रोका, लेकिन लोगों ने उसे भी धक्का दे दिया। महिला को भी थप्पड़ मारे। महिला भीड़ के गुस्से को देखते हुए थाने जाने की बात कहकर चली गई। लोगों को लगा कि अब पुलिस आएगी। डर के कारण आशिक को लोग छोड़कर भाग निकले।

सीओ बिल्सी संजीव कुमार ने बताया- एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
 '