Today Breaking News

बलिया में सुरा प्रेमियों ने महिला को कमेंट किया, स्त्रियों ने चप्पल से पीटा, पुलिस ने पकड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया में शराबियों द्वारा फब्ती कसने से परेशान होकर महिला ने शराबियों को चप्पल से पीट दिया। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो बलिया के रामगढ़ ढ़ाले का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रामगढ़ ढाले पर किसी कार्य से आई थी। इसी बीच दो शराबियों ने महिला पर फब्तियां कसना शुरू किया। जिससे परेशान होकर महिला पहले इनसे बचने के लिए हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर चल गई।

लेकिन मनबढ़ शराबियों ने वहां भी जाकर फिर अपना बत्तमिजी करना शुरू कर दिया। इसके बाद स्त्री ने आदि शक्ति रुप धारण कर लिया तथा एक शराबी पर जूतियां बरसाने लगी। घटना के दौरान घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गयी।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बीच बचाव का प्रयास करते दिख रहे हैं। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने दोनों शराबियों को पकड़कर अपने साथ ले गई। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।
 
 '