Today Breaking News

बनारस में छात्रा की हत्या करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार की रात MSc की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक ढाबे पर खून से लथपथ कंबल में मिला। छात्रा सुबह घर से कॉलेज गई थी, जिसके बाद उसका शव मिला था।
पुलिस ने ढाबा संचालक और मैनेजर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 27 घंटे के अंदर आरोपी साहब बिंद को मिर्जामुराद इलाके में मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। वो मिर्जापुर का रहने वाला है। छात्रा का मर्डर क्यों किया, ये पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले गुरुवार को छात्रा के घरवालों ने हंगामा किया था। नाराज घरवालों ने शव लेकर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के दोनों लेन बंद कर दी थीं। वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। एडिशनल सीपी शिव हरी मीणा ने ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने कहा- होटल पर बुलडोजर चले। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। एडिशनल सीपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

ग्रामीण छात्रा के शव को लेकर आदलपुर स्थित शव दाह घाट ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान करीब 3 घंटे तक हंगामा चलता रहा।

वाराणसी- प्रयागराज हाईवे पर 200 बड़े वाहन और 100 छोटे वाहन जाम में फंसे हैं। इसमें आफिस, नौकरी, काम और स्कूल जाने वाले लोग शामिल हैं। वाहन निकालने को लेकर चालकों से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई है।
कुछ वाहन चालकों ने सर्विस रोड से निकलने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सर्विस रोड पर को भी बंद कर दिया। हंगामा बढ़ने पर DCP गोमती आकाश पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मगर परिजन नहीं माने। जाम से 300 से अधिक वाहनों की कतार लग गई है।

बाद में एडिशनल सीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण मान गए और जाम खुल गया।

साहब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया
पुलिस साहब को ढूंढ रही थी। उसकी लोकेशन भदोही में स्थित अपनी बहन के घर पर मिली। जहां से उसे हिरासत में लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार की।
हॉस्पिटल में इलाज के बाद साहब बिंद से अफसरों ने पूछा- अलका को क्यों मार डाला? उसने बताया- वो शादी का दबाव बना रही थी। मैं तैयार नहीं था, वो मुझसे बार-बार पैसे मांगती थी, मैं कहां से देता...। इसलिए उसको होटल में बुलाया और गला रेत दिया। इसके बाद मैं शहर छोड़कर गुजरात वापस जाना चाहता था, मगर हाईवे पर पुलिस की नाकाबंदी में फंस गया।
 
 '