Today Breaking News

गाजीपुर में खाद की किल्लत से किसान परेशान, धान की रोपाई का हो गया समय, लेकिन उर्वरक नहीं

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के करंडा ब्लॉक में उर्वरक की कमी से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है।
सरकारी केंद्रों पर उर्वरक की उपलब्धता नहीं है। निजी दुकानों में खाद अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय प्रशासन से किसान खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
 
 '