Today Breaking News

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, 160 बाढ़ चौकियां और 44 शरणालय बने

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर को पार कर 62.850 मीटर तक पहुंच गया है। जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। नदी का खतरे का निशान 63.105 मीटर निर्धारित है।
नदी का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर है। पिछले तीन सालों में गंगा का उच्चतम जलस्तर 2021 में 64.680 मीटर, 2022 में 64.390 मीटर और 2024 में 63.670 मीटर रहा। उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है। बाढ़ के कारण जिले की सदर, सैदपुर, जमानिया और मुहम्मदाबाद तहसीलों के तटवर्ती क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। किसानों के सैकड़ों बीघा खेत और फसलें जलमग्न हो गई हैं। रेवतीपुर-नागदिलपुर मार्ग से नसीरपुर और रेवतीपुर-गहमर बाईपास मार्ग पर पानी भर गया है। पुलिस ने रेवतीपुर से गहमर मार्ग को वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए 160 बाढ़ चौकियां और 44 बाढ़ शरणालय स्थापित किए हैं। लगभग 500 आपदा मित्र ग्रामीण इलाकों में तैनात किए गए हैं। एसडीएम और तहसीलदार क्षेत्र में मौजूद हैं। हर 3 घंटे में बाढ़ की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
 
 '