Today Breaking News

प्रेमिका ने मिलने बुलाया...प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा, घंटो खून बहता रहा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. संत कबीरनगर में एक लड़की ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक सोमवार रात 10 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। दोनों सुबह 4 बजे तक करीब छह घंटे साथ रहे।
इस बीच दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। लड़की ने ब्लेड निकालकर युवक पर हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। खून से लथपथ युवक भागते हुए अपने घर पहुंचा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों को खून रोकने में तीन घंटे लगे। करीब 4 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। घटना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गांव मुसहरा की है।

खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल कला का रहने वाला विकास निषाद (19) मुंबई में पेंटर का काम करता है। वह दो महीने पहले गांव आया है। उसका पड़ोस के मुसहरा गांव की ही लड़की से अफेयर है। दोनों 6 साल से मिलते-जुलते रहे हैं। सोमवार को लड़की ने विकास को फोन किया। मिलने के लिए अपने घर बुलाया। रात 10 बजे विकास छिपकर उससे मिलने पहुंच गया।

आरोप है कि प्रेमिका ने ब्लेड निकाला और उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। तेजी से खून बहने लगा। छटपटाता हुआ विकास किसी तरह से अपने घर पहुंचा। वहां पर खून को रोकने के लिए उसने करीब 5 घंटे तक प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ गई, तब परिवार को पता चला। परिजन तुरंत अस्पताल लेकर भागे।

अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात सर्जन डॉ. सेराज अहमद ने उसका इलाज किया। खून बंद होने में तीन घंटे लग गए। ब्लड चढ़ाया गया, तब उसे होश आया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर चले गए। किसी मेडिकल स्टाफ को इसकी जानकारी भी नहीं दी।
युवक की मां ने बताया- लड़की मेरे बेटे के पीछे पड़ी थी।

विकास की मां ने कहा- लड़की मेरे लड़के के पीछे पड़ी
विकास की मां ने बताया, उनका बेटा बहुत ही अच्छा है। वही लड़की उसके पीछे पड़ी है। बार-बार उसको फोन करती है। रात में 10 बजे फोन करके उसने मेरे बेटे को बुलाया। इसके बाद सुबह उसने उसके गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे मेरे बेटे के जीवन पर संकट आ गया है। उसको इलाज के लिए लाया गया है।
सर्जन डॉ. सेराज अहमद ने बताया- एक युवक घायल अवस्था में आया था। उसका प्राइवेट पार्ट चाकू या ब्लेड से काटा गया था।
प्राइवेट पार्ट चाकू या ब्लेड से काटा गया सर्जन. डॉ सेराज अहमद ने बताया- एक युवक घायल अवस्था में आया था। उसका प्राइवेट पार्ट चाकू या ब्लेड से काटा गया था। ऐसा घायल की मां ने बताया है। युवक के प्राइवेट पार्ट के निचले हिस्से पर स्किन कटी थी, खून निकल रहा था। लगभग 150 एमएल खून निकल गया है। मरीज अब कंट्रोल में हैं।
 
 '