Today Breaking News

गाजीपुर में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बीमार है, डॉक्टर आवास जर्जर, पीने का पानी भी नहीं रहा अस्पताल में

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दिलदारनगर का तीन बेड वाला सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां डॉक्टर का आवास जर्जर हालत में है। स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी टूटी हुई है और शौचालय भी खराब स्थिति में हैं।
स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। परिसर में स्थापित हैंडपंप से दूषित पानी निकलता है। मरीज और कर्मचारियों को पास-पड़ोस के घरों से पानी मांगना पड़ता है। कुछ कर्मचारी अपने घर से पानी की बोतलें लाने को मजबूर हैं।

यह अस्पताल नगर और आसपास के गांवों का एकमात्र सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है। सुविधाओं की कमी के कारण गरीब मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से केंद्र में सुधार की मांग की है।

स्वास्थ्य केंद्र की वर्तमान स्थिति सरकार के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के विपरीत है। लोगों ने इस केंद्र को 24 घंटे संचालित करने की मांग की है। वर्तमान में यह केंद्र केवल औपचारिकता के तौर पर चल रहा है।
 
 '