Today Breaking News

डीजे पर नाचने को लेकर बवाल, दूल्हा भागा, पुलिस ने घराती-बराती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, संभल. संभल में सोमवार रात शादी में डीजे पर नाचने को लेकर घरातियों और बारातियों मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घरातियों ने पथराव कर दिया। दो दरोगा के सिर फट गए और दो सिपाही भी घायल हो गए।
मारपीट के बाद विदाई नहीं हो सकी है। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने 40 आरोपियों पर FIR दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया। घटना धनारी थाना क्षेत्र के दरौली गांव की है। मारपीट के बाद दूल्हा बारातियों के साथ रात में ही भाग गया, जिससे शादी नहीं हो सकी। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घरातियों का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में थे। मकान के दरवाजे तोड़कर लोगों को निकालकर जमकर पीटा। एक महिला को भी गिरफ्तार किया।

जानिए पूरा मामला
थाना धनारी क्षेत्र के गांव दरौली निवासी जसबंत की पुत्री मंजू की शादी मझोला के अंकित के साथ तय हुई। सोमवार को बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जयमाल हुआ। जयमाल के बाद डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई।

हंगामे की सूचना पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष से करीब 45-50 लोग एक-दूसरे पर पथराव कर रहे थे। इस पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से दरोगा बसंत कुमार और अंकित कुमार का सिर फट गया। सिपाही पवन ढाका, अक्षय कुमार के हाथ-पैर में चोट आई। चारों पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- दरोगा नशे में धुत था
प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार ने बताया- मैं बचाने गया, मेरी शर्ट भी फट गई। दोबारा फिर विवाद हो गया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो जो अंकित दरोगा थे, वो नशे में धुत थे। उनके हाथ में बेल्ट थी। खींच रहे थे। उनसे संभला नहीं जा रहा था, इतने नशे में धुत थे । उनके सिर पर चोट लगी है।
शादी में आई रेशमा ने बताया- नाचने को लेकर विवाद हुआ था।
शादी में आई रेशमा ने बताया- शादी की दावत में खुशी मना रहे थे। तभी घराती ओर बारातियों में लड़ाई हो गई। मझोला से बारात आई थी। नाच के पीछे डीजे के चक्कर में यह लड़ाई हुई। मझोला के लड़के घराती पर टूट पड़े। मझोला के लड़कों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कमरों की किवाड़ों को तोड़ दिया। बिना वर्दी के पुलिसवाले भी थे। पुलिस वाले डंडे मार कर जेंट्स को पकड़ कर ले गए। एक महिला को भी ले गए। 
पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि 40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में जो लोग शामिल थे। मौके से फरार हो गए, उन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
 
 '