Today Breaking News

गांजा तस्कर प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव निलंबित, पुलिस ने भेजा जेल; लंबे समय से तस्करी का आरोप

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर तैनात अशोक कुमार यादव को अंबेडकरनगर जिले की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। गांजा तस्करी के आरोपी प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया था जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। अहिरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव का रहने वाला अशोक कुमार यादव पुत्र राम अवध यादव काफी समय से गांजे की तस्करी और पशुओं की तस्करी में संलिप्त है।
गांजे की तस्करी करने वाला प्रधानाचार्य अशोक यादव हुआ निलंबित।
अंबेडकरनगर जिले की पुलिस की संयुक्त टीम ने जिन दो आरोपियों रणविजय राजभर और रामप्रवेश राजभर को 8 लाख कीमत के 80 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उसे गांजे की डिलीवरी अशोक यादव को की जानी थी। इसकी पुष्टि दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में की। इस गांजे को आरोपियों ने स्विफ्ट कार 33 बंडल बनाकर रखा गया था। दोनों आरोपियों की शिनाख्त पर ही आजमगढ़ के प्रधानाचार्य अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया है। अशोक यादव लंबे समय से गांजे की तस्करी, हथियारों की तस्करी में संलिप्त है। इस गांजे को उड़ीसा से मंगवाया जा रहा था। जिले में गांजा तस्करी में शामिल सरकारी विभागों के कर्मचारियों का यह कोई पहला मामला नहीं है।

इससे पूर्व भी यूपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने न्याय विभाग के बाबू रामसागर यादव को 18 कुंतल 30 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ कानपुर के जाजमऊ से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 49 प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रख 18 कुंतल 30 किलोग्राम से अधिक गंजे को बरामद किया गया था। जिस डंपर पर गांजा लदा था। उसे न्याय विभाग की नेम प्लेट लगी गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही थी। जिससे कि किसी को शक ना हो।

शिव भक्तों के बीच गांजे को खपाना चाहता था आरोपी प्रधानाचार्य अंबेडकर नगर पुलिस की गिरफ्त में आए आजमगढ़ के कंपोजिट विद्यालय का प्रधानाचार्य अशोक यादव गांजे को शिव भक्तों के बीच में खपाना चाहता था। इसी को ध्यान में रखते हुए वहां लगातार तस्करी के कामों में संलिप्त था। अहिरौला थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में तैनात गांजा तस्कर प्रधानाचार्य अशोक यादव की पत्नी भी शिक्षिका है। और जिले के बिलरियागंज ब्लॉक में तैनात है।
 
 '