Today Breaking News

गाजीपुर में CM योगी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई निरीक्षण, किसानों की फसलें बर्बाद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित सैदपुर के तेतारपुर और गौरहट गांव का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 9:25 पर वाराणसी से रवाना हुआ और 9:35 पर तेतारपुर गांव पहुंचा। उन्होंने दोनों गांव का दो बार चक्कर लगाया और फिर 9:50 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।
जिला प्रशासन को शुक्रवार शाम से ही सीएम के दौरे की सूचना मिल गई थी। गोरखा स्थित जसवंत राय स्मारक इंटर कॉलेज में अस्थाई हेलीपैड बनाया गया। वहां पीएसी बल और सिविल पुलिस तैनात की गई। दमकल और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के रवाना होने तक प्रशासन सतर्क रहा।

बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के अनुसार पहली बाढ़ से बची हुई फसल भी दूसरी बाढ़ में नष्ट हो गई। धान, बाजरा और रहर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब स्थानीय प्रशासन को सर्वे कर किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देना है।
 
 '