Today Breaking News

गाजीपुर में गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट, 63.820 मीटर पर पहुंचा पानी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में गंगा का जलस्तर आज से घटना शुरू हो गया है। दोपहर 2 बजे जलस्तर 63.820 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 63.105 मीटर से अधिक है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के अनुसार, गाजीपुर में चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर है। 5 अगस्त को जलस्तर 64.690 मीटर तक पहुंच गया था।
पिछले वर्षों में 2021 में 64.680 मीटर, 2022 में 64.390 मीटर और 2024 में 63.670 मीटर अधिकतम जलस्तर रहा। बाढ़ से जिले की सदर, सैदपुर, जमानिया, सेवराई और मुहम्मदाबाद तहसीलें प्रभावित हैं। किसानों की सैकड़ों बीघा खेती जलमग्न है। कई संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूबे हैं।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हनसपुरा, नसीरपुर, बीरऊपुर और अठहठा गांव अभी भी प्रभावित हैं। नावों की कमी के कारण ग्रामीण एक ही नाव पर सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन प्रभावित लोगों को लंच पैकेट बांट रहा है। सैदपुर और मोहम्मदाबाद क्षेत्र के शेरपुर समेत अन्य गांवों में भी बाढ़ का असर है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। जलस्तर में घटाव होने से लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।
 
 '