Today Breaking News

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे, लोगों को मिली राहत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर 60.900 मीटर दर्ज किया गया है। यह स्तर सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर से अधिक है, लेकिन चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर से कम है।
पिछले तीन वर्षों के बाढ़ के आंकड़ों की तुलना में वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है। 2024 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 63.670 मीटर, 2022 में 64.390 मीटर और 2021 में 64.680 मीटर दर्ज किया गया था।

नदी के जलस्तर को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर है। चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर पर निर्धारित है। खतरा बिंदु 63.105 मीटर पर और उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर पर निर्धारित किया गया है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और निगरानी जारी है।

गाजीपुर में पांच तहसीलों के तटवर्ती इलाके बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित गांव की सैकड़ो बीघे फसल अभी भी जलमग्न है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद का दावा किया जा रहा है।
 
 '