होटल को घेर हंगामा करने लगे ग्रामीण, बंद कमरे में मिले 12 जोड़े
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. देवरिया हाईवे पर दुबियारी पुल के पास स्थित क्राउन होटल पर शनिवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। संचालक पर अनैतिक गतिविधि में लिप्त होने का आरोप लगा महिलाओं के साथ पुरुषों ने होटल को घेर लिया। हंगामे के बीच होटल से 12 युवक-युवतियों को बाहर निकाला गया। सीओ चौरीचौरा आरोप की जांच कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं।कई बार यहां नाबालिग लड़के व लड़कियों का भी आना-जाना है। इसको लेकर संचालक को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
गांव के राजेश यादव, सुखदेव पासवान संतोष पाल, राम सिंह यादव, विकास, कृष्ण मोहन, बबलू ने बताया कि होटल अवैध तरीके से चल रहा है और इलाके के माहौल को बिगाड़ रहा है।झंगहा पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने बताया आरोप की जांच कराई जा रही है।साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।