Today Breaking News

गाजीपुर में 2 बोलेरो से 213 किलो तांबा और 65 किलो एल्युमिनियम तार बरामद, 4 गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के थाना खानपुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोमवार को बहेरी डगरा के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक कमल भूषण राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने दो बोलेरो वाहनों से 213.5 किलो तांबे और 65.30 किलो एल्युमिनियम के चोरी के तार बरामद किए। बरामद माल की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों में चन्दन, रामसकल, संजय और पंकज शामिल हैं। इनमें से तीन आरोपी चन्दवक घाट के रहने वाले हैं।

संजय खानापट्टी गायघाट का निवासी है। आरोपी चन्दन का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले भी धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने मौजूदा मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
 '