गाजीपुर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में जंगीपुर थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक कुमार को नवापुर चौराहे से पकड़ा गया। वह ग्राम खरगपुर थाना बिरनो का रहने वाला है।
मामला दो माह पुराना है। आरोपी ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किया था। उसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
थाना जंगीपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 व 6 के तहत मामला दर्ज है। उपनिरीक्षक जमालुद्दीन अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।