Today Breaking News

गाजीपुर के दो स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दी महिला सुरक्षा और कल्याण योजनाओं की जानकारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'संकल्प' कार्यक्रम के तहत महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात और प्राइमरी विद्यालय नवापुरा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बाल सभा, बाल विवाह और बाल यौन शोषण की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल सभाएं बच्चों को ज्ञान और कौशल प्रदान करने के साथ-साथ समुदाय में बाल संरक्षण को मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी साझा की गई। साथ ही महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा से सुरक्षा, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएं, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय और जेंडर स्पेशलिस्ट लक्ष्मी मौर्य उपस्थित रहीं।
 
 '