Today Breaking News

गाजीपुर में त्योहारों के चलते 29 नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रेलवे प्रशासन ने दशहरा, दीवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आनंद विहार टर्मिनस-पटना-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन का संचालन 29 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्या 04090 आनंद विहार टर्मिनस से पटना के लिए प्रतिदिन दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 9:35 बजे, प्रयागराज जंक्शन से रात 12:25 बजे और वाराणसी से रात 3:20 बजे चलेगी। गाजीपुर सिटी से सुबह 5 बजे, बलिया से सुबह 6 बजे होते हुए पटना सुबह 11 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04089 पटना से आनंद विहार के लिए शाम 6:20 बजे रवाना होगी। यह छपरा से रात 9:10 बजे, बलिया से रात 10:40 बजे, गाजीपुर सिटी से रात 11:40 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 2:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एसी सेकेंड कम थर्ड क्लास का 1 कोच, एसी सेकेंड क्लास का 1 कोच, एसी थर्ड क्लास के 2 कोच, स्लीपर क्लास के 12 कोच, जनरल के 4 कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। यह विशेष ट्रेन गाजीपुर सिटी, बलिया और छपरा होते हुए चलेगी।