गाजीपुर में मर्डर के दो आरोपी गिरफ्तार, वर्चस्व को लिड़ाई को लेकर हुआ था विवाद
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के गहमर थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर 2025 की रात हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय अभिषेक सिंह (पुत्र पप्पू उर्फ अनिल सिंह) और 42 वर्षीय सीमा सिंह (पत्नी अरविंद सिंह) को रविवार को पूर्वी कैनाल मठिया घाट रोड के पास से हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि 24 दिसंबर की रात गहमर पट्टी खेलू राय गांव में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सीमा सिंह भी पूर्व में विभिन्न मामलों में नामजद रही है।
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई थाना गहमर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गहमर तिहरे हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है, ताकि घटना से संबंधित सभी तथ्यों को उजागर किया जा सके।
