Today Breaking News

गाजीपुर में ट्रेन से अवैध देशी शराब बिहार ले जा रहा था युवक, गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के आरोप में 23 वर्षीय मनीष कुमार महतो को गिरफ्तार किया। उसके पास से 37 बोतल देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत 2775 रुपये बताई जा रही है।
बरामद शराब 'विंडसर' ब्रांड की थी और प्रत्येक बोतल 200 मिलीलीटर की थी। पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार महतो यह शराब ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जा रहा था। पूछताछ में आरोपी मनीष कुमार महतो ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वह शराब को ऊंचे दामों पर बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

यह कार्रवाई रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी गाजीपुर सिटी की टीम ने की। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल के पास से पकड़ा और स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल शिव कुमार तिवारी और कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार यादव शामिल थे। रेलवे पुलिस ने बताया कि स्टेशन और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब तस्करी रोकने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
 
 '