Today Breaking News

गाजीपुर में पुरानी रंजिश में हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जमानिया कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। ये गिरफ्तारियां बरेसर नहर पुलिया के पास से की गईं।
यह घटना तब हुई जब फिजाउल उर्फ सिप्पी अपने घर के बाहर वाहन खड़ा कर रहा था। तभी आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे की छन्नी और नुकीले लोहे के रॉड (कल्छा) से उस पर हमला कर दिया था।

पुलिस ने शुक्रवार को अभियान के तहत बरेसर नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवान यादव (46), मंगल यादव (58), बृजेश यादव (22) और शिवप्रकाश यादव (24) के रूप में हुई है। ये सभी जमानिया पटखौलिया, गाजीपुर के निवासी हैं। इस मामले से संबंधित एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडा, लोहे की छन्नी और नुकीले लोहे का रॉड (कल्छा) बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि बडेसर गांव के पास हुई इस घटना में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
 '