Today Breaking News

गाजीपुर में बिजली विभाग के 2 एसडीओ को कारण बताओ नोटिस, 5 जेई को कड़ी चेतावनी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर सख्त कदम उठाए हैं। जंगीपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम में हुई बैठक में अधिशाषी अभियंता पीके तिवारी ने वसूली की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया।
इस मामले में दो एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि पांच जूनियर इंजीनियरों को कड़ी चेतावनी पत्र दिए गए हैं।


बैठक में कासिमाबाद, मरदह, पारा, जंगीपुर और जखनिया सब-डिवीजन के अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि ओटीएस की अंतिम तिथि 28 फरवरी है और लक्ष्य पूरा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बकायेदारों और बिजली चोरी में शामिल उपभोक्ताओं के कनेक्शन पोल से डिस्कनेक्ट करने तथा घर-घर जाकर राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल में 'स्मार्ट बिजली ऐप' और 'ऊर्जावान ऐप' डाउनलोड कराने पर विशेष जोर दिया गया, क्योंकि अधिकांश मीटर प्रीपेड मोड में परिवर्तित हो चुके हैं। अनुरक्षण माह के तहत ट्रांसफार्मर रखरखाव और अन्य तकनीकी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
 
 '