Today Breaking News

गाजीपुर में होली का त्योहार नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय, पुलिस भी एक्टिव

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के भदौरा विकास खंड क्षेत्र में बिहार सीमा के पास स्थित दुकानों से शराब की खेप गंगा और कर्मनाशा नदी के रास्ते बिहार में पहुंचने लगी है। रंगों का पर्व होली नजदीक आते ही शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिम्मेदार अधिकारी दावा कर रहे हैं कि हर हाल में शराब तस्करी रोकी जाएगी। लेकिन इसके बावजूद शराब की खेप बिहार तक पहुंच रही है।
पड़ोसी राज्य बिहार में 2016 से शराब पीने और बेचने पर पूर्ण पाबंदी है। ऐसे में भदौरा विकास खंड के देवल, अमौरा, सायर, गहमर, बारा, भतौरा, मगरखाई और कुतुबपुर क्षेत्रों से गंगा एवं कर्मनाशा नदियों के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी होती है।

होली के मद्देनजर तस्करों की सक्रियता बढ़ी है। गहमर कोतवाली पुलिस लगातार दो दिनों से शराब की खेप पकड़ रही है। यूपी-बिहार सीमा पर मुफस्सिल थाने की पुलिस भी यूपी से बिहार भेजी जा रही बड़ी खेप को जब्त कर रही है।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले बारा के रास्ते लगजरी कार से 117 लीटर शराब बिहार भेजी जा रही थी। लेकिन बॉर्डर से सटे मुफस्सिल चेकपोस्ट पर पकड़ ली गई। यह कार्रवाई पुष्टि करता है कि होली के मद्देनजर बड़े पैमाने पर शराब बिहार भेजी जा रही है। वहीं, जमानियां सीओ अनिल कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत हर दिन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
 '