Today Breaking News

गाजीपुर में अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर शुरू, एसपी ने किया उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर पुलिस लाइन में मंगलवार को 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और योग प्रतियोगिताएं शामिल हैं। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता वाराणसी जोन के तहत आयोजित की जा रही है।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी सलामी पुलिस अधीक्षक ने ली। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

इस प्रतियोगिता में कुल नौ जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही और आजमगढ़ जनपद की टीमें शामिल हैं।

इस अवसर पर सभी टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह देखा गया।
 
 '