गाजीपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक 18 वर्षीय हिंदू युवती से शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक शानू पुत्र मुहम्मद अली ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया। इसी बहाने उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया।
तहरीर में यह भी आरोप है कि आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का काफी समय से शोषण किया। पीड़िता की मां ने सोमवार रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी शानू के खिलाफ आईपीसी की धारा 69, 351 (2) और 506 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। युवती को मंगलवार को मेडिकल जांच और धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
